adevertisment Adevertiisment banner

गोरखपुर निकाय चुनाव: सांसद रवि किशन ने का दावा- मेयर समेत सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित

गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने नगर निकाय चुनाव में घोषित मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव सहित सभी प्रत्याशियों को बधाई एंव शुभकामनांए दी हैं। सांसद रवि किशन ने कहा कि नगर निकाय चुवान में जिले के सभी पदों पर घोषित बीजेपी प्रत्याशियों को मैं ढ़ेरों शुभकामनाएं देता हूं। इस चुनाव में भी जनता का स्नेह व आशीर्वाद प्रत्याशियों को जरुर मिलेगा। इसी विश्वास के साथ मैं गोरखपुर की जनता से बीजेपी प्रत्याशियों को भारी संख्या में मत देकर विजयी बनाने के लिए आग्रह करता हूं।

सांसद ने कहा कि देश में पीएम मोदी व प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। विकास का यह क्रम जारी रहेगा। नगर निकाय चुनाव के माध्यम से सरकार को और मजबूत कर देश को विकास की राह पर और आगे ले जाना है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ सूबे के मुखिया बने हैं तब से गोरखपुर की पूरी तस्वीर बदल गयी है। कभी पिछड़ेपन के लिए जाना जाने वाला गोरखपुर आज मेट्रोपॉलिटन शहर की तरह तेजी से कदम बढ़ा रहा है। आज यहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। आज एम्स, फर्टिलाइजर, चार- चार विश्वविद्यालय यहां हो रहे प्रगति के साक्षी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सड़क, बिजली सभी क्षेत्रों में गोरखपुर का तेजी से विकास हो रहा है।

Related Articles

Back to top button