Hamirpur News : मोबाइल कॉल बनी मौत की वजह, यमुना में डूबने से 6 लोगों की मौत
Hamirpur News : हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटने से छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाविक के मोबाइल पर आई कॉल के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया। रातभर चले रेस्क्यू के बाद सभी शव बरामद कर लिए गए।
Hamirpur News : Hamirpur में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाविक के मोबाइल पर आई एक फोन कॉल हादसे की बड़ी वजह बनी। हादसे के बाद पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन गुरुवार सुबह से एक-एक कर सभी शव बरामद कर लिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, नाव में सवार लोग खरबूजा और तरबूज लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाविक विष्णु के मोबाइल पर फोन आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फोन उठाते समय नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव यमुना नदी में पलट गई। हादसे के बाद कई लोग तेज बहाव में डूब गए।
पोस्टमॉर्टम के लिये भेजे गये शव
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रातभर करीब 10 किलोमीटर के दायरे में जाल डालकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा और नदी का तेज बहाव रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती बना रहा। गुरुवार सुबह से शव मिलने शुरू हुए और शाम करीब सवा पांच बजे तक सभी शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पूरी रात नदी किनारे अपनों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए बैठे रहे। प्रशासन ने राहत कार्य के दौरान इमरजेंसी लाइट और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की थी।
हादसे में नाव के साथ लोगों द्वारा लाई गई खरबूजे और तरबूज की बोरियां भी नदी में बह गईं। पूरे गांव में घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।



