adevertisment Adevertiisment banner

Haryana News-सुंदर के नेतृत्व में मानेसर बनेगा सुंदर : नायब सैनी

Haryana News-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर सायं भाजपा मेयर प्रत्याशी सुंदर लाल यादव और सभी 20 वार्डों के प्रत्याशियों के समर्थन में मानेसर में रैली की। रैली में मुख्यमंत्री ने एक-एक वोट कमल के फूल के निशान पर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को रिजल्ट आएगा और सुंदर लाल के नेतृत्व में 20 के 20 कमल खिलेंगे और कांग्रेस जीरो पर आउट हो जाएगी। सीएम सैनी ने कहा कि मेयर प्रत्याशी सुंदर लाल के नेतृत्व में मानेसर सुंदर बन जाएगा। रैली में श्री सैनी ने कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कांग्रेस के नेताओं को ट्वीट मास्टर कहा। जनसभा को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती राव, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक बिमला चौधरी, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव के अलावा सभी वार्डों के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है इससे तय हो गया है कि 12 मार्च को प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। सीएम सैनी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नॉन स्टॉप भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव किए हर क्षेत्र में विकास कर रही है।
read also-UP NEWS- साइबर क्राइम ने व्यवसायी के एक लाख रुपये कराए वापस
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आप लोग भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं बाकी मानेसर के विकास का काम मेरे उपर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि भाजपा की गारंटी है मानेसर के विकास के लिए कोई कोर- कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गारंटी देते हुए कहा कि आप लोग मेयर प्रत्याशी सुंदर लाल को कमल का फूल देकर भेजिए और यहां के पानी, स्वच्छता और विकास की गारंटी मेरी है। मुख्यमंत्री ने गुंडागर्दी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि गुंडागर्दी अब चलने वाली नहीं है। हमने पुलिस को पूरा अधिकार दिया हुआ है, अगर कोई व्यक्ति किसी को धमकाता है तो पुलिस उसी की भाषा में जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button