adevertisment Adevertiisment banner

केंद्र की ‘बांटो और राज करो’ वाली नीति चिंताजनक : हेमंत सोरेन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र पर कथित ‘‘फूट डालो और राज करो’’ नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था दोनों ढहने के कगार पर हैं। 

दरअसल, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रायोजित ‘ऑल इंडिया फेडेरेशन फॉर सोशल जस्टिस’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन को सोरेन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि  विपक्षी एकता अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए है। 

उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए, लेकिन हम अब भी सामाजिक न्याय को लेकर चिंतित हैं। ऐसे वक्त को अमृत काल बताया जा रहा है और विश्व गुरू जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसमें हम सामाजिक न्याय की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में देश का लोकतंत्र खतरे में है।’ 

उन्होंने कहा, ‘‘देश में बांटो और राज करो की स्थिति पैदा हो गयी है जो चिंता का विषय है। आज, देश में ‘मैं काम नहीं करूंगा, मैं आपको काम करने नहीं दूंगा’ की राजनीति हो रही है। देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है। किसानों, मजदूरों, शिक्षित युवाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यह देश को पीछे ले जाने का संकेत है। 

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ओबीसी आरक्षण को कम करने के लिए चालाकी से काम किया था। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह संवैधानिक अधिकारों का ‘‘दुरुपयोग’’ किया जा रहा है वह आने वाली पीढ़ियों के लिए चिंताजनक है।

Related Articles

Back to top button