IGRS April Report : रामपुर ने 98.57% अंकों के साथ फिर किया टॉप, पीलीभीत दूसरे और श्रावस्ती-अमेठी तीसरे स्थान पर
IGRS April Report : IGRS अप्रैल रिपोर्ट में रामपुर ने 98.57% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। पीलीभीत दूसरे और श्रावस्ती-अमेठी तीसरे स्थान पर रहे। जानें जिलों की पूरी रैंकिंग और प्रशासनिक उपलब्धियां।
IGRS April Report : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सुधार और विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) की अप्रैल माह की रिपोर्ट में रामपुर जिले ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले ने निर्धारित 140 अंकों में से 138 अंक प्राप्त किए, जो 98.57 प्रतिशत के बराबर है।
रिपोर्ट के अनुसार पीलीभीत जिले ने 137 अंक (97.86 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं श्रावस्ती और अमेठी ने समान रूप से 136 अंक (97.14 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
आईजीआरएस के माध्यम से प्रदेश के 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की हर माह समीक्षा की जाती है। इसमें जनशिकायतों के निस्तारण, राजस्व कार्यों और विकास परियोजनाओं के मानकों का आकलन किया जाता है। इसके आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है।
रामपुर जिला पिछले चार महीनों से लगातार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जा रहा है। साथ ही आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जा रहा है।
पीलीभीत की जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप जिले की रैंकिंग में निरंतर सुधार हुआ है। श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि विकास परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर उन्हें तय समय सीमा में पूर्ण कराया जा रहा है।
अप्रैल माह की रिपोर्ट में हाथरस, बरेली, हमीरपुर, बदायूं, बाराबंकी और बलिया ने भी टॉप-10 जिलों में स्थान प्राप्त किया है।



