IPS Ajay Pal Sharma News: IPS अजय पाल शर्मा पर हाईकोर्ट सख्त, चुनाव तक नहीं देगा कोई आदेश
IPS Ajay Pal Sharma News:कलकत्ता हाईकोर्ट में IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने साफ कहा कि 29 अप्रैल तक चुनाव ड्यूटी में लगे किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई आदेश जारी नहीं किया जाएगा।
जस्टिस ने कहा कि मतदान के अंतिम चरण तक कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। 29 अप्रैल के बाद ही किसी तरह का आदेश पारित किया जाएगा।
याचिकाकर्ता के वकील ने आरोप लगाया कि अधिकारी वोटरों को धमका रहा था। इस पर कोर्ट ने शिकायतकर्ता को चुनाव आयोग जाने की सलाह दी।
सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा, “हम क्या करेंगे?”
अब मामले में अगली कार्रवाई चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी।
Read Also-Sonbhadra News-पेयजल की समस्याओं का करे निस्तारण, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी



