adevertisment Adevertiisment banner

ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे इराकी प्रधानमंत्री, लोगों से की संयम बरतने की अपील

बगदाद। इराक में विस्फोटकों से लदे एक ड्रोन ने रविवार तड़के बगदाद में प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के आवास को निशाना बनाया। हालांकि राहत की बात ये रही कि प्रधानमंत्री कदीमी इस हमले में बाल-बाल बच गए। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस ड्रोन हमले में कदीमी के कई बॉडीगॉर्ड घायल हो गए हैं। इराकी सेना ने प्रधानमंत्री मुस्तफा पर हुए अटैक को साजिश के तहत हत्या की कोशिश करार दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि ड्रोन हमले में कदीमी बाल-बाल बच गए हैं और उन्हें किसी भी तरह की गंभीर चोटें नहीं आईं हैं।

ड्रोन हमले में घायल इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने कहा है कि वह ठीक हैं तथा देश की खातिर सभी को शांति और संयम बनाये रखना अपरिहार्य है। अल-कदीमी ने ट्वीट कर कहा, “ मैं ठीक हूं और इराक की खातिर सभी से शांति और संयम बरतने का आह्वान करता हूं।” अल अरबिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रविवार तड़के इराकी प्रधानमंत्री के आवास को लक्ष्य कर एक कत्यूषा रॉकेट छोड़ा गया।

हमले में पीएम अल-कदीमी मामूली रूप से घायल हो गये और उन्हें तत्काल अस्प्ताल ले जाया गया। ड्रोन हमले में उनके कई सुरक्षा अधिकारी भी घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बगदाद में ग्रीन जोन के पास भी भारी गोलाबारी हुई। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पीएम अल-कदीमी के आवास पर हमले में शामिल एक ड्रोन को पकड़ लिया गया है। इराकी न्यूज एजेंसी (आईएनए) ने सुरक्षा बलों का हवाला देते हुए कहा कि ड्रोन के जरिए प्रधानमंत्री की हत्या का असफल प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें चोट नहीं आयी।

ड्रोन हमले में निजी सुरक्षाबल के 6 सदस्य घायल

प्रधानमंत्री का आवास शहर के ग्रीन जोन के अंदर आता है। इराकी सेना के एक बयान में कहा गया है कि इस हमले में कदीमी के आवास को निशाना बनाया गया था। दो सरकारी अधिकारियों ने बताया कि कदीमी के आवास पर एक ड्रोन से हमला हुआ है, हालांकि प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा सूत्रों ने रॉयटर्स को जानकारी दी कि पीएम के आवास के बाहर तैनात कदीमी के निजी सुरक्षाबल के कम से कम 6 सदस्य घायल हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button