Kolkata News-आठ दिन बाद समुद्र से निकाले गए ट्रॉलर से नौ शव मिले, छह मछुआरों की तलाश जारी
Kolkata News: Nine bodies recovered from trawler retrieved from the sea after eight days; search for six fishermen continues.
Kolkata News-पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना तट के पास बंगाल की खाड़ी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं। कई दिनों तक चले संयुक्त खोज अभियान के बाद डूबे हुए ट्रॉलर को समुद्र से बाहर निकालकर तट पर लाया गया, जहां उसके अंदर से शव मिले।



