adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: आर.जी. कर अस्पताल के मुर्दाघर में अचानक पहुंची CBI

Kolkata: गुरुवार को कोलकाता स्थित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के मुर्दाघर में अचानक सीबीआई की एक टीम पहुंच गई, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सीबीआई के अधिकारी अस्पताल के मुर्दाघर में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए पहुंचे थे।

सीबीआई की यह कार्रवाई उस समय हुई जब आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ठीक उसी समय सीबीआई की टीम आर.जी. कर अस्पताल के मुर्दाघर पहुंची और वहां विभिन्न जानकारियां एकत्रित की।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, यह पड़ताल आर.जी. कर अस्पताल से जुड़ी आर्थिक अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई है। आरोप है कि अस्पताल में जैविक कचरे से संबंधित गड़बड़ियों में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें संदीप घोष का नाम सामने आया है। इस मामले में संदीप घोष के करीबी और आर.जी. कर के फॉरेंसिक विभाग के शिक्षक देवाशीष सोम का भी नाम शामिल है।

Kolkata: also read- New Delhi: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हरियाणा प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक, शाह भी शामिल

बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम इससे पहले भी कई बार आर.जी. कर अस्पताल के आपातकालीन भवन में जांच के लिए आ चुकी है। लेकिन इस बार अधिकारियों ने सीधे मुर्दाघर का रुख किया। फिलहाल, इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है, क्योंकि सीबीआई विभिन्न पहलुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Back to top button