adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: तृणमूल नेता को धमकी भरे कॉल मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया, चार हिरासत में

Kolkata: मालदह के इंग्रेजबाजार नगरपालिका प्रमुख कृष्णेंदु नारायण चौधुरी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान शाहदत शेख के रूप में हुई है, जो खुद को ‘डी कंपनी’ का सदस्य प्रदीप बताकर फोन कर रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि इस मामले में कुल पांच लोग शामिल हैं, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक आरोपित बिहार का निवासी बताया जा रहा है।

कृष्णेंदु ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे उन्हें एक संदेश मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को ‘डी कंपनी’ का प्रदीप बताया। संदेश में लिखा था, “20 पेटी देना होगा आपको, नहीं तो तुम और तुम्हारे परिवार के सदस्य को ठोक देंगे।” धमकी मिलने के बाद कृष्णेंदु ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Kolkata: also read- Haryana: कोका तेरा कुछ-कुछ कहंदा… नी कोका… पर खूब थिरके देशी-विदेशी पर्यटक

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तीन संदिग्धों को कालियाचक थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया। हालांकि, शनिवार सुबह तक किसी की गिरफ्तारी न होने से मालदह जिला तृणमूल नेतृत्व ने नाराजगी जताई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button