adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow News-अखिलेश यादव की मौजूदगी में भाजपा के तीन नेताओं ने थामा सपा का दामन, बोले- यूपी से होगी भाजपा की विदाई

Lucknow News: Three BJP leaders join the Samajwadi Party in the presence of Akhilesh Yadav; declare that the BJP will be ousted from UP.

Lucknow News-समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समर्थकों के साथ सपा में शामिल होने वालों में मऊ के उत्पल राय, एनसीआर के अनिल कसाना और सीतापुर के अवधेश चौहान शामिल रहे।

इस दौरान अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की शानदार विदाई करने जा रही है। चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि सीतापुर में भी भाजपा शून्य पर पहुंच जाएगी।

भाजपा के नारे पर अखिलेश यादव का तंज

राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा के नारे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “कमल मुरझा गया है, इसलिए नारा लगा रहे हैं- राधे-राधे, कमल खिला दे। हमारे यहां तो विदाई के समय राधे-राधे कहते हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता भी समझ रहे हैं कि इस बार जनता उन्हें सत्ता से बाहर करने जा रही है। चुनाव की तारीख घोषित होने के दिन ही भाजपा को अपनी हार का अंदाजा हो जाएगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा हटेगी तो संकट दूर होगा और लोगों को न्याय तथा सम्मान मिलने का रास्ता खुलेगा।

पीडीए के वोटों को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के वोटों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखेगी, जिन्होंने पिछले दस वर्षों में भाजपा के पक्ष में काम किया है। पार्टी इन अधिकारियों की भूमिका को आयोग के सामने रखेगी।

सरकार बनने पर खत्म करेंगे अग्निवीर योजना

अग्निवीर योजना पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को जब भी सरकार में काम करने का मौका मिलेगा, अग्निवीर जैसी व्यवस्था को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य, रोजगार और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पार्टी अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

जल जीवन मिशन को लेकर भी अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना में भ्रष्टाचार और लूट हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में माहिर है। जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं में भी गड़बड़ी के आरोप सामने आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।

Read Also-Bihar News: बिहार में PM मोदी का खास अंदाज, नीतीश कुमार को लगाया गले; नीतीश सेतु पर गमछा लहराकर किया अभिवादन

Related Articles

Back to top button