adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: गरीबों के साथ पुलिस अधिकारी मनाएंगे दीपावली, डीजीपी जारी किया पत्र

लखनऊ। यूपी पुलिस के अधिकारी इस बार दीपावली गरीब बच्चों के साथ मनायेंगे। इस संबंध में डीजीपी मुकुल गोयल ने सभी जिलों के कप्तानों को आदेश भी जारी कर दिया है। पत्र में कहा गया है कि दीपावली के दिन सभी पुलिसकर्मी गरीब परिवार के लोगों के साथ मिलकर उत्सव मनाए। मुख्यालय जारी पत्र में कहा गया है कि ये एक पुलिस के लिए मानवीय कदम होगा।

पुलिस कर्मी दीपावली की पूर्व संध्या पर सभी पुलिसकर्मी,थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी गरीब/अनाथ आश्रम जाकर वहां के लोगों के साथ उत्सव मनाएं।इस मौके पर पुलिस अधिकारी अपने तरफ से मिठाई और गिफ्ट लेकर भी जा सकते हैं। पत्र में आगे कहा गया है कि सभी पुलिस लाइन में गरीब और अनाथ बच्चों के लिए दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया जाए और एडीजी, डीआईजी स्तर के अधिकारी इस कार्यक्रम मेंं शरीक हो, जिससे बच्चों के बीच दीपावली के पर्व पर खुशियां बांटी जा सके।

Related Articles

Back to top button