adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: महिला को संदिग्ध हालात में लगी गोली, पति हिरासत में

लखनऊ। गुड़म्बा थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में गुरुवार देर रात एक महिला के संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी सूचना पुलिस को नहीं थी। करीब एक घंटे बाद जैसे की पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद में पत्नी को गोली लगने की बात सामने आई है। गोली महिला ने खुद मारी है या पति ने। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक गुड़म्बा मुहम्मद अशरफ ने बताया कि कल्याणपुर में पति पत्नी के साथ रहते हैं।गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे राज को पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसी बीच गोली चलने से पत्नी घायल हो गई। गोली उनके पेट में लगी थी। परिजन घायल को लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल के चिकित्सको ने पुलिस को सूचना दे दी।

पति ने बताया कि पत्नी दरवाजे के बाहर निकली ही थी कि बदमाशों ने उसको गोली मार दी, जबकि बदमाशों का निशाना वह खुद था। इंस्पेक्टर कहना है कि परिवारिक विवाद में पति-पत्नी के बीच गोली चली है। सीसीटीवी पड़ताल में भी कोई कहीं आया गया नहीं है। घायल पत्नी की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button