adevertisment Adevertiisment banner

मध्य प्रदेश : बस-डंपर में हुई जोरदार टक्कर, सात की मौत 16 घायल

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक यात्री बस और डंपर में जोरदार टक्कर हुआ। इस दौरान बस में सवार सात यात्रियों की मौत हो गयी और 16 अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह ग्वालियर से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रही बस ग्वालियर-भिंड़ मार्ग पर घूमकापुरा के समीप सामने से आ रहे एक डंपर से टकरा गयी। दुर्घटना में बस सवार सात यात्रियों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गए। घायलों को गोदह के अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को ग्वालियर ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button