adevertisment Adevertiisment banner

MAHAKUMBH NEWS- सभी साधु-संत-कल्पवासियों का मेला पुलिस को आभार, त्रिजटा स्नान कर सभी कल्पवासी अपने गंतव्य को वाप

MAHAKUMBH NEWS-प्रयाग की नगरी में संगम के तट पर आस्था व पूण्य के लिए तम्बुओं के शहर में माघ मास महीने में लाखों साधु-संत-कल्पवासी पूजन-भजन के साथ मां गंगा की गोद में कल्पवास करते हैं शुक्रवार को त्रिजटा स्नान पर्व जो साधु-संत-कल्पवासियों के लिए महत्वपूर्ण होता है पर लाखों कल्पवासियो और साधु-संतों ने आस्था की डुबकी लगाई | जो साधु-संत व कल्पवासी माघी पूर्णिमा स्नान के बाद कल्पवास के लिए रुके रहते हैं वह आज के दिन त्रिजटा स्नान कर मेला क्षेत्र से अपने गंतव्य को वापस लौटते हैं। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में स्नान-ध्यान करने हेतु लाखों श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों का सैलाब पुनः उमड़ पड़ा। त्रिजटा स्नान पर्व पर संगम सहित अन्य स्नान घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों ने आस्था के डुबकी लगाई। त्रिजटा स्नान के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण IPS व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी IPS के द्वारा सम्पूर्ण महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सुगम आवागमन, सुरक्षित स्नान एवं साधु-संत-कल्पवासियों के वापसी हेतु निर्धारित मार्गो पर समुचित पुलिस प्रबंध किए गए हैं। मेला क्षेत्र के आने-जाने वाले मार्गो, चौराहे/तिराहे, पाण्टून पुलों एवं कल्पवासियों के क्षेत्र में पुलिस बल के जवानों द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई।

READ ALSO-UP News-प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोली

कल्पवासियों के मेला क्षेत्र से वापसी हेतु पूर्व में जारी यातायात प्रबंधन के अनुसार ही समस्त पुलिस बल द्वारा अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अपने गंतव्य को वापस जा रहे साधु-संत-कल्पवासियो का कुशल क्षेम लेते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान साधु-संत-कल्पवासियों ने मेला पुलिस का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button