adevertisment Adevertiisment banner

अकोला : धार्मिक समारोह के दौरान बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत 30 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के अकोला में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर तेज बारिश और तूफानी हवा के बीच बालापुर तहसील में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर कैंपस के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है, वहीं 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अकोला मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 7 बजे एक मंदिर के सामने एक धार्मिक समारोह के दौरान हुई, जब भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पुराना नीम का पेड़ टिन शेड पर गिर गया। इसके नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शरण ले रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 35 से 40 लोग शेड के नीचे दब गए जबकि सात की मौत हो गई।

इस घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, यह घटना दर्दनाक है। मैं उनके प्रति विनम्र सम्मान व्यक्त करता हूं। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि घायलों में से कुछ को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली चोटों का इलाज बालापुर में चल रहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button