Mau News-उप जिलाधिकारी घोसी ने दोहरीघाट और गौरी शंकर घाट का किया निरीक्षण, सिंचाई विभाग को दिए निर्देश

Mau News-Deputy District Magistrate Ghosi inspected Doharighat and Gauri Shankar Ghat,

Mau News-दोहरीघाट क्षेत्र में संभावित कटान और घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने रामघाट और गौरी शंकर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए कटान की संभावना वाले स्थानों को देखा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को घाटों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कटान प्रभावित अथवा संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

एसडीएम ने घाटों के संरक्षण और कटान को रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में बोल्डर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित रहनी चाहिए, ताकि आमजन की सुरक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो।

अधिकारियों को घाटों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन की ओर से संभावित कटान को लेकर सतर्कता बरतते हुए आम जनमानस की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

Read Also-Mau News-मऊ में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर बैठक में दिए गए अहम निर्देश

Related Articles

Back to top button