adevertisment Adevertiisment banner
Trending

पीएम मोदी के मेगा रैली से पहले मिथुन दा ने थामा भाजपा का दामन, लोगों का किया अभिवादन

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की घोषणा के बाद बॉलीवुड के मशहूर डिस्को-डांसर मिथुन चक्रवती उर्फ (मिथुन दा) रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर अभिनेता से नेता बन गए। बता दें कि भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में मेगा रैली संबोधित करेंगे। ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाली पीएम की रैली पर सबकी नजर है।

ब्रिगेड परेड मैदान के मंच पर पहुंचे मिथुन- सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती भाजपा के मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर मिथुन को जगह दी गई। मिथुन ने मंच से लोगों का अभिवादन किया। मिथुन के साथ मंच पर कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश, मुकुल रॉय सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात हुई। कैलाश विजयवर्गीय ने इस बाबत ट्वीट किया है। इस मुलाकात के बाद मिथुन की राजनीतिक पारी को लेकर हो रही चर्चाओं को और बल मिला।

मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को तब अधिक बल मिला था जब मुंबई में मिथुन के आवास पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मुलाकात की। हालांकि तब मिथुन ने इस मुलाकात को आध्यात्मिक बताते हुए राजनीतिक अटकलों को सिरे से खारिज किया था।

Related Articles

Back to top button