adevertisment Adevertiisment banner

सांसद पशुपति पारस ने LJP अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा, थोड़ी देर में हो सकता है ऐलान

पटना। एलजेपी में टूट के बाद जारी विवाद के बीच गुरुवार को पार्टी के बागी गुट के नेता पशुपति पारस ने एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. पार्टी नेता सूरजभान सिंह के आवास पर आयोजित बैठक सम्पन्न होने के बाद दिवंगत नेता रामविलास पासवान के भाई और सांसद पशुपति पारस ने नामांकन दाखिल किया है. उनके अलावा किसी और नेता ने दावेदारी पेश नहीं की. ऐसे में पशुपति पारस का जीतना तय है. उम्मीद है कि शाम पांच बजे तक औपचारिक एलान कर दिया जाएगा.

कार्यकारिणी की बुलाई थी बैठक
बता दें कि विवादों के बीच बुधवार को पटना पहुंचे सांसद पशुपति पारस ने गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी. वहीं, आज ही पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी कराया गया है. चुनाव कराने का जिम्मा पार्टी नेता सूरजभान सिंह को सौंपा गया था.

सूरजभान सिंह ने जारी किया था पत्र
बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी (एलजेपी) नेता ने बुधवार को एक पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गुरुवार को पटना में एलजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है और नाम वापसी के लिए 3:00 से 4:00 तक का समय निर्धारित किया जाता है.

बता दें कि चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के बीच पार्टी के मालिकाना हक को लेकर विवाद छिड़ गया है. पांच सांसदों को अपने पाले में करके पशुपति पारस ने पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने का मूड बना लिया है. हालांकि, चिराग अपने पोजिशन को छोड़ने को तैयार नहीं हैं.

Related Articles

Back to top button