adevertisment Adevertiisment banner

भाजपा महासचिवों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे नड्डा, यूपी समेत इन 6 राज्यों के चुनावी तैयारी में जुटी है पार्टी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं. इससे पहले जेपी नड्डा ने अपने घर पर सभी महासचिवों के साथ बैठक की. बता दें कि बीजेपी आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है.

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी 6 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियो में जुट गई है. जेपी नड्डा ने पिछले दो दिनों में कई अहम बैठकें की हैं. उन्होंने बीजेपा के युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के अध्यक्षों के साथ मुलाकात की. शनिवार को जेपी नड्डा ने मोर्चा के अध्यक्षों के साथ प्रधानमंत्री आवास भी पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री के साथ एक लंबी बैठक हुई, जो कि रात करीब 10 बजे तक चली थी.

किस बात को लेकर हुई बैठक?
सभी राष्ट्रीय महासचिवों के साथ आज प्रधानमंत्री की ये बैठक दो वजहों से हुई है. पहला ये कि बीजेपी ने कोरोना काल के दौरान ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम चलाया है, जिसकी इस बैठक में समीक्षा के लिए ये बैठक बुलाई गई. इसके अलावा दूसरी वजह ये है कि अगले साल 6 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है. इसके अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा शामिल हैं. इन 6 में से पांच राज्यों में बीजेपी की सरकार है.

Related Articles

Back to top button