adevertisment Adevertiisment banner

Nawada News-अंग्रेजी शराब व बियर के साथ आठ धंधेबाज गिरफ्तार

Nawada News- जिले में बिहार-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा स्थित समेकित जांच चौकी रजौली पर शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने अंग्रेजी शराब व बियर के साथ 8 शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो बाइक को भी जप्त कर लिया।

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि समेकित जांच चौकी रजौली पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक बबलू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सौरव कुमार, राकेश कुमार ने 16 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 11 केन बियर को बरामद किया है। साथ ही दो बाइक को भी जप्त कर लिया।

गिरफ्तार शराब धंधेबाजों में वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव निवासी नंदू यादव के बेटे बिट्टू कुमार, सिरदला थाना क्षेत्र के साढ गांव निवासी अमीरक यादव के बेटे राहुल कुमार, तिलैया थाना क्षेत्र के यादुटांड़ गांव निवासी अमीरक यादव के बेटे सुजीत कुमार, शेखपुरा जिले के शेखूपुरसराय थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव निवासी दिनेश प्रसाद के बेटे अनीश कुमार, सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के प्रियनाथ गिरी के बेटे चेतन कुमार गिरी, जगदीश गिरी के बेटे मनोज कुमार गिरी, राजनाथ गिरी के बेटे मेघनाथ गिरी, नवल ठाकुर के बेटे मुकेश कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।
read also-Jagdalpur News-तलवार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले दो आराेपित गिरफ्तार
गिरफ्तार सभी शराब धंधेबाजों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button