लखनऊ: अवैध खनन की शिकायत पर डीएम ने जताई नाराजगी, दिया ये निर्देश

लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित मोहनलालगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादी उमड़ पड़े। पांचों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 568 प्रकरणों में से 18 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक, प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से होना चाहिए।

तहसील दिवस में खनन की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं को चिन्हित करके लिस्ट बनायें और अभियान चलाकर इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में मतदाताओं की सुविधा के लिए 24 घंटे सातों दिन कार्य होगा और कभी-कभी रविवार को भी खुलेगा।

कोई भी नये मतदाता जो 18 वर्ष की आयु 1 जनवरी 2022 में पूरी करेंगे वे अपना वोटर आईडी कार्य बनवा सकते हैं। या किसी का वोटर कार्ड खो गया है उसे बनवाने के लिए धनराशि शुल्क जमा करके बनवा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुणेंन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी पूर्वी अमरपाल सिंह व जिले के समस्त सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button