पठानकोट ग्रेनेड हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ डोगरा फ्रंट ने किया प्रदर्शन

जम्मू। शिवसेना ने सोमवार को प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वहीं पाकिस्तान का झंडा भी जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान बिना रुके वारदातें कर रहा है मगर केंद्र सरकार इसका मुंह तोड़ जवाब नही दे पा रही।कार्यकर्ताओं ने मौके पर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिद्धू साहब पाकिस्तान में जाकर अकसर दोस्ती निभाते रहे हैं लेकिन यही पाकिस्तान भारत में लगातार जहर उगल रहा है। आए दिन आतंकी हमले करवा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अब केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। पाकिस्तान में घुसकर जवाबी कार्रवाई करने का समय आ गया। डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली भी निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने दगाबाजी का कोई मौका नही छोड़ा। अगर पिछला इतिहास देखा जाए तो पाकिस्तान 1947 से ही भारत के साथ दगाबाजी करता आया है। जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों को उकसाता रहा है। पाकिस्तान ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ करवा रहा है।अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस यात्रा करने पाकिस्तान गए थे और दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। लेकिन इसी समय में पाकिस्तान कारगिल हमले की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान के दिल में जो मैल है, को समझा जाना चाहिए। कश्मीर हथियाने के लिए पाकिस्तान एक के बाद एक चाल चल रहा है। लेकिन अब समय आ गया कि हमें हर एक हरकत का जवाब देना होगा।

Related Articles

Back to top button