ई-श्रम कार्ड के लिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए साल 2021 में ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई थी, ताकि इन सभी लोगों का डेटाबेस तैयार कर, उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सके। सरकार की इस योजना के तहत अब तक ई-श्रम पोर्टल पर कुल 18 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से लोगों को लगातार इससे जुड़ी जानकारियां दी जा रही है। हालांकि, अब भी कई लोगों के मन में यह सवाल है कि कौन-कौन इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक ट्वीटर पर हाल ही में इस सवाल का जवाब भी दिया गया है। आइये जानते हैं कौन रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और इसके क्या फायदे हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, कृषि श्रमिक और दूसरे कोई भी कामगार, जो ईएसआईसी या ईपीएफओ के सदस्य नहीं हैं, ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। घर का नौकर – नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्ज़ी ,बढ़ई , प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मज़दूर, नरेगा मज़दूर, ईंट भट्ठा के मज़दूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मज़दूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, हर दुकान का नौकर / सेल्समैन / हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेज़न फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय (कूरियर वाले), नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी यानी वास्तव में आपके आसपास दिखने वाले प्रत्येक कामगार का यह कार्ड बन सकता है।ई-श्रम कार्ड पूरे देश में स्वीकार्य है। इसके कई फायदे हैं, रजिस्ट्रेशन के बाद श्रमिकों को दुर्घटना बीमा की भी सुविधा मिलती है। PMSBY के तहत आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये और स्थायी विकलांगता पर 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा. पोर्टल से जुड़ने वाले श्रमिकों को जहां यूपी सरकार मार्च तक 500 रुपये महीना दे रही है।

Related Articles

Back to top button