झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीमार चल रहे जगरनाथ महतो का 56 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया है। इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए ये जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा, ‘हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’

बजट सत्र के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

चेन्नई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लंग्स में इंफेक्शन की वजह से वो लंबे समय से बीमार थे। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। घबराहट और बेचैनी के बाद उनको पास के ही एचइसी-पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीटी स्कैन सहित सभी प्रकार की जांच हुई जिसमें फेफड़ा में माइल्ड इंफेक्शन के संकेत मिले थे। उनको आइसीयू में शिफ्ट किया गया। रात में उन्हें एयर एम्बुलेंस से एमजीएम चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button