Meerut Crime News -गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज नंद विहार, भाजपा नेता के घर आरोपियों ने की फायरिंग, दुबके लोग

Meerut Crime News -मेरठ के कंकरखेड़ा के नंद विहार में स्कूटी सवार तीन आरोपियों ने भाजपा नेता के घर पर चार राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों के अंदर दुबकर बैठ गए। घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने पर एक आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी में मोहित सिंह पुत्र ओमकार सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। मोहित भाजपा युवा मोर्चा में पदाधिकारी है। वह मूल रूप से बागपत के मूलसन गांव का रहने वाला है। भाजपा नेता का गांव में ही एक ईंटो का भट्टा है। पीड़ित के अनुसार शनिवार शाम वह अपने घर के गेट पर खड़ा था। इसी बीच स्कूटी सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मोहित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
पीड़ित भाजपा नेता ने किसी तरह घर के अंदर भाग कर जान बचाई। घटना के बाद आरोपी स्कूटी लेकर मौके से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी वापस भाजपा नेता के घर के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेता के आवास पर चार राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी डर गए। गली में घूम रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क पर घूम रहे लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। आरोपियों की घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Meerut Crime News -also read-Lalganj/Raibareli-सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की युवक की मौत
सूचना पर पुलिस भूखे पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर अंजाम पहुंचने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश में रविवार को दबिश दी। लेकिन आरोपी घर से फरार मिला। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है।
आरोपी ने गांव में घुसने पर दी गर्दन काटने की धमकी
भाजपा नेता मोहित ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी ने भाजपा नेता को फोन कर गांव में घुसने पर गर्दन काटने की धमकी दी है। आरोपी की धमकी मिलने के बाद से ही वह दो दिन से घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शनिवार देर शाम आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता के घर पर चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद से ही भाजपा नेता व उसका परिवार दहशत में है।

Related Articles

Back to top button