Bhopal- मोदी कैबिनेट में मप्र से पांच मंत्री, शिवराज पहली बार बने केन्द्रीय मंत्री

Bhopal- भाजपा के वरिष्ठ नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार देर शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली है। इनमें मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को केन्द्र में मंत्री बनाया गया है। इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके शामिल हैं। विदिशा सीट से सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूसरी बार और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक को लगातार तीसरी बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है। मध्यप्रदेश से केंद्र में कैबिनेट मंत्रियों में शिवराज और सिंधिया ओबीसी वर्ग से आते हैं, जबकि डॉ. वीरेंद्र कुमार एससी वर्ग से हैं। शिवराज छठवीं बार और सिंधिया पांचवीं बार सांसद बने हैं, जबकि डॉ. वीरेंद्र कुमार आठवीं बार के सांसद हैं।

Bhopal- also read-New Kalki 2898 AD Poster Release: न्यू कल्कि 2898 AD के पोस्टर में दीपिका पादुकोण परेशान दिखी परेशान, रणवीर सिंह ने कहा उन्हें ‘स्टनर’

इसके अलावा मध्य प्रदेश के बैतूल से सांसद दुर्गादास उईके और धार से सांसद सावित्री ठाकुर भी पहली बार केंद्र में मंत्री बनाया गया है। इन दोनों ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर लगातार दूसरी बार अपने-अपने क्षेत्रों से निर्वाचित हुए हैं। विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता हैं। वह मध्य प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। वह चार बार मप्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका कार्यकाल करीब 16.5 वर्ष का रहा। पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में जब भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 163 सीटें जीतीं, तब अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने जब डॉ. मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई, तो शिवराज ने शालीनतापूर्वक इस फैसले को शिरोधार्य किया।

Related Articles

Back to top button