UP NEWS- क्या श्रीकांत त्यागी कभी विधायक रहे हैं गाड़ी पर लगा स्टीकर क्या कह रहा है : डाॅ बीपी त्यागी

UP NEWS- फाॅरचयूनर कार पर लगा एमएलए का स्टीकर क्या कहता है क्या इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए, क्या फर्जी स्टीकर लगाना और रोब दिखाना किस ओर इशारा कर रहा है, दरअसल इसी अंदाज में जनता को ठगने का ये तरीका श्रीकांत त्यागी ने अपनाया हुआ था, ओमेक्स सोसाइटी नोएडा की एक सम्मानित महिला का प्रकरण तो सभी को याद होगा जब श्रीकांत त्यागी की कार पर एमएलए का स्टीकर था और उसको सजा हुई थी। लेकिन सबसे अधिक मायने रखने वाली बात ये है कि आज भी श्रीकांत त्यागी का फ़ोन मिलाने पर ट्रूकॉलर श्रीकांत त्यागी एमएलए ही दिखा रहा है। आखिर यह क्या संदेश देता है क्या अभी भी श्रीकांत त्यागी को किसी का संरक्षण मिला हुआ है, प्रदेश की जनता को धोखा देना श्रीकांत त्यागी की आदत में शामिल हो चुका है, डाॅ बीपी त्यागी कहते हैं कि हमारा समाज भोला-भाला समाज है मुझे डर इस बात का है कि कहीं श्रीकांत त्यागी की पार्टी समाज को चंदे के नाम पर ठगने का काम तो नहीं कर रही,

UP NEWS- also read-  NEET-UG Paper Leak Case: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में CBI ने बिहार में पहली गिरफ्तारी की

डाॅ त्यागी ने कहा कि उन्हें तो श्रीकांत त्यागी ने अपने जाल में फंसाकर ठगा ही है इसीलिए वह चाहते हैं कि बहुतेरे लोग ऐसे भी हैं जो इसके बिछाए हुए जाल में फंस सकते हैं और उनका सबकुछ नेस्तनाबूत जैसा हो सकता है, इसलिए मेरा सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि श्रीकांत त्यागी के जाल में और कोई न फंसे वर्ना यह ऐसा शख्स है जो सबकुछ बर्बाद करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को चाहिए कि वह इस धोखेबाज पर शिकंजा कसे, उन्होंने कहा कि समाज की आंखों में धूल झोंक रहा है श्रीकांत त्यागी डाॅ त्यागी ने कहा कि वह खुद भावनाओं में बह गए थे जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा नुकसान किया है, उन्होंने कहा कि जहां तक श्रीकांत त्यागी प्रकरण की बात की जाए तो यह कहना कतई भी गलत नहीं होगा कि उन्होंने एक महिला होने नाते अन्नू त्यागी का सपोर्ट किया था, श्रीकांत त्यागी का नहीं किया, पार्टी में वह कतई नहीं जुड़ना चाहते थे परन्तु वह इसी शर्त पर जुड़े थे कि समाज के लोगों और त्यागी बिरादरी की पार्टी होने के चलते वह जुड़े जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

Related Articles

Back to top button