Bihar News: केंद्र में UPA की सरकार थी तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा- Nitish Kumar

Bihar News: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा सत्र में बुधवार को तीसरे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सदन में CM Nitish Kumar के बोलने के दौरान कांग्रेस और राजद के विधायकों ने हाय-हाय के नारे लगाए। इसके बाद CM Nitish भड़क गए और कहा कि इतने दिन से आंदोलन कर रहे थे। जब केंद्र में UPA की सरकार थी तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा और आज हंगामा कर रहे हैं।

सीएम नीतीश ने कहा कि ‘अरे ई सब चीजवा तो हम्हीं न किए हैं जी.. और आप लोग साथ दिए हैं। कुछ आइडिया था आप लोगों के पास.. अरे सही चीज बोलिए.. कांग्रेसी हैं आप बोलिए सही.. कोई बतवा मानें थे? कल बड़ा भारी आंदोलन कर रहे थे.. और जब हमलोग 10 से आंदोलन कर रहे थे जी.. कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले.. तो आपका पर्टिया नहीं दिया। ये दोनों एक साथ थे (राजद-कांग्रेस) अब आजकल बोल रहे हैं, ऐसे ही काहे बोलते हैं’।

Bihar News: ALSO READ- NEET-UG Paper Leak Update: NEET-UG पर Supreme Court का बड़ा फैसला, पेपर लीक हुआ पर नहीं रद्द होगी परीक्षा!

सीएम नीतीश ने कहा कि ‘हम लोगों ने कह दिया तो केंद्र ने विशेष राज्य के दर्जा के अलावा कई तरह से मदद करना शुरू कर दिया है। आप देख रहे हैं कि केंद्र अतिरिक्त मदद दे रहा है। जो कुछ भी हम लोगों ने कहा है उसके लिए भी वो लोग करेंगे। कल जो हंगामा कर रहे थे उसका जवाब मिला और आज जो हंगामा कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है। आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए हम लोग सुप्रीम कोर्ट तक गए हैं और केंद्र को भी कह दिए हैं कि इसको 9वां अनुसूची में शामिल करिए।

Related Articles

Back to top button