Haryana- रोहतक में सड़क किनारे मिला शव

Haryana- सांपला बाईपास 334बी के समीप सड़क किनारे गुरुवार को एक युवक का शव मिला। शव के हाथ व पैर में बांध थे और उसके सिर पर गोली लगी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के शव को पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

राहगीरों ने सुबह करीब दस बजे सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। राहगीरों की सूचना पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची। शव के हाथ व पैर बांध रखे थे और शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसके सिर में गोली लगने का निशान मिला।

Haryana-  also read-Kolkata News: स्वास्थ्य भवन ने मानी डॉक्टरों की सभी मांगें, कब तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन?

 

सूचना मिलने पर डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को किसी और जगह पर गोली मारी है और बाद में शव को यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके हाथ पर डी लिखा है। सूचना मिलने पर डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को किसी और जगह पर गोली मारी है और बाद में शव को यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके हाथ पर डी लिखा है।

Related Articles

Back to top button