Trending

उत्तराखंड: आज होगा तीरथ मंत्रीमंडल का विस्तार, इन विधयाक बन सकते हैं मंत्री

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं। आज शाम पांच बजे राजभवन में 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत को पार्टी और विधायक दल की बैठक में राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया था। तीरथ सिंह ने बुधवार को बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

वहीं, भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोपहर बाद दिल्ले से मंत्रियों के नाम की लिस्ट जारी की जाएंगी। जिसके बाद उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। संसदीय बोर्ड इस पर विचार कर रहा है। जिन नामों को शामिल किया जाना है वो दिल्ली से हमें भेजे जाएंगे। कुल 11 मंत्री शपथ लेंगे।

त्रिवेंद्र से मिले सीएम तीरथ सिंह रावत- कैबिनेट विस्तार से पहले तीरथ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे। तीरथ सिंह ने त्रिवेंद्र सिंह से शुक्रवार सुबह शिष्टाचार मुलाकात की। गौरतलब है कि पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में 9 विधायक मंत्री बनाए गए थे। उनमें वित्त मंत्री रहते हुए प्रकाश पंत का निधन हो गया था।

इन नामों पर लग सकती है मुहर- तीरथ सिंह रावत कैबिनेट में नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। जिन विधायकों के मंत्री बनने में नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला, दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button