CDS : एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नौसेना प्रमुख

CDS : केंद्र सरकार ने एनएस राजा सुब्रमणि को नया CDS और कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया। जानिए दोनों अधिकारियों का सैन्य करियर और CDS की भूमिका।

CDS : केंद्र सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। वे 31 मई से कार्यभार संभालेंगे और देश के तीसरे CDS बनेंगे। इसके साथ ही वे रक्षा मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (DMA) के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।

सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वे भी 31 मई को पदभार ग्रहण करेंगे। दोनों वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अपने-अपने पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे।

2025 में हुए थे सेवानिवृत्त

एनएस राजा सुब्रमणि ने दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स से सेना में कमीशन लिया था। लगभग 39 वर्षों की सेवा के बाद वे जुलाई 2025 में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ पद से सेवानिवृत्त हुए। अपने करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल और रणनीतिक पदों पर कार्य किया और उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल सहित कई सम्मान प्राप्त हुए।

वहीं, कृष्णा स्वामीनाथन 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए। वे कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के विशेषज्ञ हैं और कई प्रमुख युद्धपोतों तथा एयरक्राफ्ट कैरियर की कमान संभाल चुके हैं। उन्हें PVSM, AVSM और VSM से सम्मानित किया गया है।

2019 में बनाया गया था सीडीएस का पद

CDS का पद दिसंबर 2019 में बनाया गया था, जिसका उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच समन्वय, संयुक्त रणनीति और रक्षा सुधारों को मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button