adevertisment Adevertiisment banner

Panchayat-Season 4-अमेजन प्राइम की सुपरहिट सीरीज ‘पंचायत सीजन-4’ रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई

Panchayat-Season 4- अमेजन प्राइम की सुपरहिट सीरीज ‘पंचायत सीजन’ का चौथा संस्करण 23 जून को रात 12 बजे रिलीज हो गया। दर्शक पिछले कई दिनों से चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे। सीरीज देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, लेकिन यह सीरीज ऑनलाइन लीक हो गई है। शल मीडिया पर कई यूजर्स ‘पंचायत 4′ को लेकर पोस्ट कर रहे हैं।कई यूजर्स ने इस सीजन की तारीफ की है।कई यूजर्स ने इस सीजन को फ्री में डाउनलोड करने के लिए लिंक शेयर किए हैं।एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर दावा किया कि उसके पास इस सीरीज के 480P, 720p और 1080p क्वालिटी के फ्री लिंक मौजूद हैं, जहां से इस सीरीज को अच्छी क्वालिटी में फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।पाइरेसी साइट तमिल रॉकर्स पर भी मौजूद है। इस पोस्ट के वायरल होते ही इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग लिंक मांगने लगे।

एक्स पर कई ऐसे पोस्ट हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सीरीज ऑनलाइन लीक हो गई है।फिल्मों और सीरीज की पायरेसी का मामला कोई नई बात नहीं है। कई लोकप्रिय फिल्में और सीरीज जब रिलीज होती हैं, तो उनके लीक होने की खबरें आती हैं।अगर कोई फिल्म या सीरीज लीक हो जाती है तो इससे निर्माताओं को काफी नुकसान होता है, क्योंकि दर्शक उन सीरीज और फिल्मों को घर बैठे फ्री में देख सकते हैं।’पंचायत-4’ देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

कुछ को सीरीज काफी पसंद आई है, तो वहीं कुछ का कहना है कि सीरीज का चौथा सीजन पिछले तीन सीजन जितना मजेदार नहीं है।इस सीजन में सेक्रेटरी जी और रिंकी की प्रेम कहानी आगे बढ़ती नजर आ रही है।नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सुनीता राजभर, सान्विका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे कलाकार हैं।

Panchayat -Season 4-Read Also-Guwahati News-युवक की मौत को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button