Pratapgarh News: शिक्षा जगत के पुरोधा थे बाबू अमर बहादुर सिंह ‘लाट बाबू’, 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Pratapgarh News: Tribute paid to Babu Amar Bahadur Singh ‘Lat Babu’—a stalwart of the education sector—on his 13th death anniversary.

Pratapgarh News:शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बाबू अमर बहादुर सिंह ‘लाट बाबू’ की 13वीं पुण्यतिथि पर बाबू अमर बहादुर सिंह शिक्षण संस्थान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीबी के पूर्व चेयरमैन विजय राज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमारी रत्ना सिंह ने बाबू अमर बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का आधार मानते हुए इसके प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के हीरागंज बाजार निवासी एवं भाजपा काशी प्रांत किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन सिंह ने भी अपने स्वर्गीय पिता की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने बाबू अमर बहादुर सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व कुंडा विधानसभा प्रत्याशी शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रभान तिवारी शास्त्री, बद्रीनाथ यादव, भाजपा के निवर्तमान महामंत्री अशोक मिश्रा, बाबागंज के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, राजकुमार शुक्ल ‘मेहरा’, उमेश पांडेय, अमरजीत सिंह, दयानंद शुक्ला, मनीष कुमार, चंद्रशेखर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र प्रजापति और संतोष तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने बाबू अमर बहादुर सिंह ‘लाट बाबू’ के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Read Also-Piyush Goyal Japan Visit: पीयूष गोयल का चीन पर बड़ा तंज! जैक मा का नाम लिए बिना बोले- भारत में बिजनेसमैन के गायब होने का डर नहीं

Related Articles

Back to top button