adevertisment Adevertiisment banner

Up News – प्रयागराज गर्ल्स हाई स्कूल एडमिशन घोटाला

Up News – प्रयागराज के गर्ल्स हाई स्कूल (जीएचएस) में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के नाम का दुरुपयोग कर दो लड़कियों का प्रवेश कराने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात महिला ने जुलाई अंत में बिशप डायोसिस ऑफ लखनऊ के स्टोनो अर्चि तिमोथी को फोन कर खुद को मंत्री बताया और बिशप मोरिस एडगर दान से बातचीत का दबाव बनाया।
घटना का विवरण महिला ने कई बार फोन कर प्रवेश का दबाव बनाया, जिसके बाद अगस्त में दोनों बच्चियों का दाखिला हो गया। स्कूल कार्यक्रम में मंत्री को मुख्य अतिथि बुलाने की चर्चा के दौरान फोन नंबर की जांच हुई, तो पता चला कि यह उनका आधिकारिक नंबर नहीं था।

बच्चियों के अभिभावकों ने भी मंत्री से कोई सिफारिश न होने की पुष्टि की।
पुलिस कार्रवाई जीएचएस की प्रधानाचार्य ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच जारी है, और आरोपी महिला की पहचान जल्द हो सकती है।

Related Articles

Back to top button