adevertisment Adevertiisment banner

Prayagraj News-संगम नगरी आने वाले रास्तों पर कई KM तक भीषण जाम, हाईवे पर रेंग रहे वाहन

Prayagraj News-गंगा की धरा पर 13 जनवरी से विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ शुरू है।महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं को स्टेशन पर भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।निजी वाहनों और बसों से संगम नगरी पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि हर घंटे सात से आठ हजार वाहन संगम नगरी पहुंच रहे हैं।

संगम नगरी आने वाले सभी मार्गों पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है।लाखों श्रद्धालु जाम में फंसे हुए हैं। जगह-जगह जाम में रुकने के बाद रेंग-रेंग कर वाहन आगे बढ़ रहे हैं। यातायात सुचारु करने के लिए सीमावर्ती सभी जिलों के साथ दूसरे राज्यों में भी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। संगम नगरी से वापस हो रहे वाहनों की बड़ी संख्या से भी जगह-जगह जाम लग रहा है।अयोध्या,मिर्जापुर,जौनपुर, वाराणसी की सड़कों पर लंबा जाम है।

READ ALSO-UP NEWS-तहसीलदार शैलेंद्र सिंह के भ्रष्ट रवैये के खिलाफ वकील लामबंद, बहिष्कार और नारेबाजी

शुक्रवार,शनिवार के बाद रविवार को तो यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई।यही हाल आज सोमवार को भी है। रीवां-चित्रकूट, मिर्जापुर,वाराणसी,जौनपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़,कानपुर,कौशांबी मार्ग से हर घंटे हजारों वाहन संगम नगरी में प्रवेश कर रहे हैं।संगम नगरी के अंदर प्रवेश करते ही वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

महाकुंभ मेला में वाहनों के प्रतिबंध की वजह से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बंद हो गई है।दूध,सब्जी और पानी की बोतल तक की आपूर्ति ठप हो गई है।दूध की सप्लाई बंद होने से कल्पवासियों से लेकर श्रद्धालु तक हैरान-परेशान हो रहे हैं।

झूंसी के अंदावा के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की भी किल्लत हो रही है।गाड़ी नहीं आ पा रही है इसलिए इसकी कमी हो रही है। कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो चुका है।

पिछले कई दिनों से महाकुंभ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को भी मेला में नहीं जाने दिया जा रहा है।अमृत स्नान पर्वों पर तो वाहनों के प्रवेश पर रोक थी, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से यह प्रतिबंध अब बढ़ा दिया गया है।इसी वजह से दूध तक आपूर्ति बंद हो गई है।सुबह और शाम विभिन्न दूध कंपनियों की ओर से सप्लाई की जाती थी मगर उनके वाहन नहीं आ पा रहे हैं।

कौशांबी में कानपुर हाईवे से संगम नगरी जाने के लिए किसी तरह की रोक नहीं है।वाहनों को टुकड़ी में संगम नगरी के लिए रवाना किया जा रहा है।पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात है। कुछ स्थानों पर वाहनों को रोकने पर जाम की समस्या हुई,लेकिन कुछ देर में आवागमन सुचारु रूप से जारी है।

चित्रकूट में महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार की शाम को काफी थी और जाने वाले वाहन भी बहुत थे।जिसके कारण झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर देर रात करीब एक बजे तक जाम की स्थित थी,लेकिन उसके बाद अब हालात सामान्य है।

Related Articles

Back to top button