IPL 2026: पंजाब किंग्स की जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचीं Preity Zinta, फैंस हुए फिदा
IPL 2026: Indian Premier League 2026 में Punjab Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को 6 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम की को-ओनर Preity Zinta की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैच खत्म होते ही वह सीधे दिल्ली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचीं और भगवान के दर्शन किए।
मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। यह पहली बार नहीं है जब जीत के बाद प्रीति जिंटा मंदिर पहुंची हों, बल्कि कई मौकों पर वह अपनी टीम की जीत को भगवान के आशीर्वाद से जोड़ती नजर आई हैं।
मंदिर में सादगी भरा अंदाज बना चर्चा का विषय
मंदिर में Preity Zinta का सादगी भरा लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। वह पीच रंग के सूट में नजर आईं और बिना किसी भारी मेकअप के पूरी तरह नैचुरल अंदाज में दिखीं। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय उन्होंने अपने दुपट्टे से चेहरा ढंका और अंदर जाकर श्रद्धा के साथ माथा टेका।
इस दौरान उन्हें प्रसाद लेते हुए और भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। उनका यह शांत और आध्यात्मिक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस उनकी सादगी और भक्ति भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे “ग्लैमर और आस्था का सुंदर मेल” बताया।
टीम से मजबूत जुड़ाव और फिल्मी वापसी की तैयारी
Preity Zinta लंबे समय से IPL टीम पंजाब किंग्स के साथ गहराई से जुड़ी हुई हैं। वह हर मैच में टीम को सपोर्ट करती हैं और जीत-हार दोनों ही परिस्थितियों में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती हैं। उनका मंदिर जाना अब एक परंपरा की तरह देखा जाने लगा है, जहां वह टीम की जीत के बाद आभार प्रकट करती हैं।
Also Read: Bihar Politics: सम्राट चौधरी का कार्यकाल पूरा होगा? जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी…
फिल्मी करियर की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म Lahore 1947 से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसमें वह Sunny Deol के साथ नजर आएंगी। लंबे समय बाद उनकी वापसी को लेकर फैंस में खासा उत्साह है।
IPL की जीत के जश्न के बीच प्रीति जिंटा का यह आध्यात्मिक अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। मैदान में जहां उनकी टीम दम दिखाती है, वहीं मैदान के बाहर उनका यह भक्ति भाव लोगों के दिल जीत रहा है।
Written By: Kalpana Pandey



