adevertisment Adevertiisment banner

खुली जीप में बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नए लुक में आए नजर

बेंगलुरु। कर्नाटक दौरे के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने कार्यक्रम में शामिल होने मैसूर पहुंचे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व में खुली जीप में सैर की। सैर के दौरान उनका बदला हुआ लुक देखने को मिला, वह हैट, टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आए।

प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रमों के मुताबिक वह तमिलनाडु की सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क जाएंगे और थेप्पाकडु एलिफेंट कैंप का भी दौरा करेंगे। इस एलिफेंट पार्क का मुख्य आकर्षण हाथी रघु है। ऑस्कर विनिंग फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” रघु और उसे पालनेवालों पर आधारित है। इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

मोदी बांदीपुर में वे ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने पर एक मेगा इवेंट में बाघों से जुड़े लेटेस्ट आंकड़े जारी करेंगे। अमृत काल के दौरान बाघों को बचाने के लिए सरकार के विजन और इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस भी लॉन्च करेंगे। इस मौके पर स्मारक से जुड़ा एक सिक्का भी जारी किया जाएगा।

बता दें कि, IBCA दुनिया की सात बिग कैट्स को बचाने और उनके संरक्षण का काम करेगा। इसके लिए उन देशों की मदद ली जाएगी जहां इस तरह की प्रजातियां पाई जाती हैं।

Related Articles

Back to top button