adevertisment Adevertiisment banner

प्रियंका गांधी ने केंद्र पर कसा तंज, कहा- कोरोना संकट में सरकार ने पेट्रोल-डीजल से कमाये ढाई लाख करोड़

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने पर सरकार पर सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि सरकार ने एक साल में गत छह जून तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपये कमाये हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि पिछले वर्ष छह जून से इस साल छह जून तक सरकार ने पेट्रोल के दाम 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ा कर ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा अर्जित किया है।

कांग्रेस महासचिव ने फेसबुक पोस्ट में कहा “जब देश आपदा में था, लोग आर्थिक संकट झेल रहे थे। तब सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ कमाए। आम लोगों को क्या मिला।” उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम में एक साल में हुई बढ़ोतरी की तुलना करते हुए कहा, ” छह जून 2020 को प्रति लीटर पेट्रोल का दाम : 71 रुपये, डीजल का दाम : 69 रुपये। छह जून 2021 को पेट्रोल का दाम: 95 रुपये, डीजल का दाम: 85 रुपये।”

Related Articles

Back to top button