adevertisment Adevertiisment banner

राहुल गांधी ने प्रधान मंत्री मोदी पर बोला हमला, कहा- PMCares के वेंटिलेटर और पीएम में कई समानताएं, दोनों का झूठा प्रचार

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बरकरार है. इस बीच कांग्रेस लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम केयर्स और पीएम मोदी झूठे हैं और काम करने में फेल हैं. राहुल गांधी ने कहा, ‘’PMCares के वेंटिलेटर और स्वयं PM में कई समानताएं हैं. दोनों का हद से ज़्यादा झूठा प्रचार, दोनों ही अपना काम करने में फ़ेल और ज़रूरत के समय दोनों को ढूंढना मुश्किल है.’’

आलोचना करने वाले पोस्टर पर राहुल का मोदी पर हमला

इससे पहले कल राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की आलोचना करने वाले पोस्टर कथित तौर पर लगाने को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की रविवार को निंदा की और सरकार को चुनौती दी कि वह कोविड-19 के टीकों के निर्यात पर सवाल उठाने को लेकर उन्हें गिरफ्तार करे.

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने ट्विटर पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीरें ऐसे पोस्टरों से बदल दीं जिसमें सवाल किया गया है कि कोविड के टीके विदेश क्यों भेजे गए. विपक्षी दल ने कहा कि अगर लोगों को टीके, दवाएं और ऑक्सीजन नहीं मिली तो प्रधानमंत्री से कड़े सवाल पूछे जाएंगे.

6000 रुपये की आर्थिक सहायता दें पीएम- अधीर रंजन
दूसरी ओर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी से लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों को हर माह 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है. प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता ने विभिन्न राज्यों में लागू लॉकडाउन के चलते गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों और समाज के कमजोर वर्ग द्वारा झेली जा रही परेशानियों का उल्लेख किया.

Related Articles

Back to top button