adevertisment Adevertiisment banner

राहुल गांधी ने केंद्र पर कसा तंज, बताया भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस पार्टी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। केंद्र की ओर से उन दावों और आरोपों का खंडन किया जा रहा है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्विटर कर एक सवाल उठाया है और जवाब भी खुद ही दिया है. राहुल गांधी ने पूछा, ‘भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है?’ इसी ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, ‘झूठ और फालतु नारे लगाने वाला गुप्त मंत्रालय.’

एक दिन पहले उन्होंने महामारी, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर ट्वीट किया था. ट्वीट में लिखा था, “महामारी, महंगाई, बेरोजगारी जो सब देखकर भी बैठा है मौन. जन-जन देश का जानता है.”

जिनके पास इंटरनेट नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है
इससे पहले कांग्रेस नेता ने मांग की थी कि टीकाकरण केंद्र में बिना ऑनलाइन पंजीकरण के जाने वाले देश के प्रत्येक नागरिक को टीका लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिनके पास इंटरनेट नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है. राहुल ने ट्वीट में लिखा था, “वैक्सीन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ही काफी नहीं है.

टीकाकरण केंद्र पर जाने वाले हर उस व्यक्ति को इसका लाभ मिलना चाहिए. जिनका ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ है, जिनके पास इंटरनेट नहीं है, उन्हें भी जीने का अधिकार है.” बता दें, राहुल गांधी हर दिन दो-तीन ट्वीट करके कोरोना महामारी, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र को घेरते हैं. इसके अलावा दूसरे कांग्रेस नेता भी अलग-अलग मुद्दों केंद्र को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.

Related Articles

Back to top button