adevertisment Adevertiisment banner

Raipur: देर रात अज्ञात आराेपिताें ने लगाई आठ वाहनाें में आग, क्षेत्र में फैली दहशत  

Raipur: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत बाेरियाखुर्द के आरडीए काॅलाेनी में आज शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक ऑटाे सहित 8 मोटरसाइकिलों में अज्ञात आराेपिताें द्वारा बेखाैफ तरीके से आग लगा दी गई है। आग लगने से सभी आठ वाहन पूरी तरह से जलकर राख हाे गई है। हादसे की सूचना आस-पास के लाेगाें ने पुलिस और फायर ब्रिगेड काे दी, जहां माैके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने वाहनाें में लगी आग काे बुझाई। पुलिस ने अज्ञात आराेपिताें के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Raipur: also read- Rajsthan- जोधपुर की भव्या गौड़ स्विट्जरलैंड के म्यूजियम प्रोजेक्ट में चयनित

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शनिवार तड़के करीब 3 बजे 7 माेटरसाइकिल एवं एक ऑटाे में किसी अज्ञात आराेपिताें ने आग लगा दी गई है। आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। पुलिस और अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। पूछताछ करने पर 4 मोटरसाइकिल डाॅ. राजेन्द्र साहू, 3 मोटरसाइकिल संताेष सिन्हा और एक ऑटाे रिजवान खान की है। पीड़िताें ने बताया कि किसी अज्ञात आराेपिताें ने रात करीब 3 बजे 2 माेटर सायइकिल में आग लगा दी, आग धीरे -धीरे भीषण हाेते हुए आस-पास खड़े छह वाहनाें में भी आग लग गई। जिसमें 6 वाहन पूरी तरह से राख हाे गई है। आग इतनी भीषण थी कि किसी भी वाहन काे आग से बचाने का माैका ही नहीं मिला। वहीं इस हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहाैल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button