adevertisment Adevertiisment banner

Raipur: रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर हुई गोलीबारी के दो आरोपित गिरफ्तार 

Raipur:  राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार की दोपहर एक आदतन अपराधी पर दो राउंड गोली चलाने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने बीती देर रात रायपुर और दुर्ग की सीमा से गिरफ्तार किया है।उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किये गए कट्टे को भी बरामद कर लिया गया है।

रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (25 साल) और दूसरे का नाम शाहरूख (19 साल) शामिल है। इस वारदात में शामिल एक और आरोपित फरार है, जिसका नाम हीरा छुरा है। यह तीनों आरोपित रायपुर के मौदहापारा के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश वश इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया है।

Raipur: also read- Mp News- 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये जागरूक करने की अभिनव पहल

उल्लेखनीय है कि शेख साहिल नामक आदतन अपराधी जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था।तभी घात लगाए आरोपितों ने उस पर दो राउंड गोली चलाकर फरार हो गए थे।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसका ईलाज मेकाहारा अस्पताल में किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button