adevertisment Adevertiisment banner

RAIPUR-शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

RAIPUR-सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रविवार की देर शाम को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 200 बच्चों काे सम्मानित किया गया। ऐसे प्रतिभावान बच्चें जो अस्सी प्रतिशत से ऊपर अंक लाये हैं उनकों शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि कक्षा दसवीं से बच्चों का टर्निंग पॉइंट है, इसी के बाद से बच्चा अपना आने वाला कल का भविष्य तय करता है। आज के युग में हर पैरेंट्स चाहते हैं कि मेरा बच्चा अच्छे से पढ़ लिखकर अच्छी डिग्री हासिल करें। आज में धन्यवाद देता हूं सिंधी काउंसिल को जिनके द्वारा बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन से विद्यार्थियों की रुचि और बड़ जाता है जिससे विद्यार्थी और मेहनत कर अगली क्लास में और अधिक मार्क्स कैसे आए उसके लिए मेहनत करेगा। जून से स्कूल शुरू हो जाएंगे में बधाई देता हूं सभी बच्चो को आप सभी छत्तीसगढ़ का भविष्य है। वहीं सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि हम प्रतिभा सम्मान के साथ कैरियर काउंसिलिंग का भी आयोजन कर रहे है। एजुकेशन एक्सपर्ट द्वारा भी बच्चों को ट्रेनिंग दी गई कि कैसे अपना कोर्स चुने। आज 200 बच्चों को सम्मानित किया गया, बच्चे बहुत उत्साहित थे और सम्मान पाकर बच्चों का मनोबल भी काफी बढ़ा।

 

RAIPUR-लखनऊ: ओपी श्रीवास्तव ने धंसी सड़क का लिया संज्ञान, विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मिलाया फोन  

Related Articles

Back to top button