adevertisment Adevertiisment banner

भाजपा के खिलाफ गरजे राकेश टिकैत, कहा- हमलोग उन्हें हराने के लिए यहां पहुंचे हैं

कोलकाता। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं। ऐसे में किसान नेता राकेश टिकैत ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और हर अलग-अलग हिस्सों में जाकर किसान पंचायत के माध्यम से विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट न देने की अपील कर रहे हैं। राकेश टिकैत फिलहाल पश्चिम बंगाल में हैं और शनिवार उन्होंने नंदीग्राम में किसान रैली की और लोगों से भाजपा को वोट न अपील कर रहे हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि जो भाजपा को हरा सके उस पार्टी को यहां के लोग वोट दें। बंगाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने लोगों से कहा कि भाजपा को वोट मत दो। हमलोग उन्हें हराने के लिए यहां पहुंचे हैं। किसान नेता ने सीएम ममता बनर्जी की चोट को लेकर इशारों में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने एक औरत को चोट पहुंचाई है और उन्हें घायल कर दिया है। ममता बनर्जी अकेली महिला हैं। वहीं शुभेंदु अधिकारी का नाम लिए बगैर उन्हें किसान नेता ने भगोड़ा बताया है। जो एक पार्टी से दूसरे पार्टी में भागते फिर रहे हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि यहां पर खेल होगा। बड़ी बड़ी कंपनी आएंगी। वो समुद्र से मछली पकड़ने आएंगी। तालाब यहां बंद हो जाएंगे। कंपनियां ऐसे ही यहां काम करेंगी। किसी पार्टी की सरकार नहीं, बड़ी-बड़ी कंपनी सरकार को चलाने का काम कर रही हैं। एयरपोर्ट, रेलवे सब बिक गया है, अब किसानों की बारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जिला के आधार पर होगा। लड़ाई हम सब लोगों को लड़नी है। बीजेपी को हराने का काम करना होगा।

Related Articles

Back to top button