adevertisment Adevertiisment banner
Trending

भाजपा में शामिल होते ही ‘राम’ ने दिया बड़ा बयान, पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सहित चार अन्य राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल हो गए। अरुण गोविल ने धारावाहिक ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाई थी, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। गोविल भाजपा महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान गोविल ने जमकर पीएम मोदी की तारीफ की।

पीएम मोदी के आने से राजनीति की परिभाण बदली

गोविल ने कहा, ”पहले मुझे राजनीति समझ नहीं आती थी, लेकिन जब से पीएम मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला है, तब से देश की, राजनीति की और नेताओं की परिभाषा बदल गई है।” उन्होंने कहा, ”मैं यहां राजनीति के हिसाब से नहीं, बल्कि अपनी कृतव्य नीति के हिसाब से हूं।

ममता को ‘जयश्री राम’ की ‘चिढ़’, इसलिए बीजेपी में आया

भाजपा में शामिल होने के बाद ‘राम’ गोविल ने कहा कि उन्होंने यह फैसला ‘जय श्रीराम’ के नारे से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की ‘चिढ़’ की वजह से लिया है। गोविल ने कहा, ‘‘जय श्रीराम के नारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चिढ़ की वजह से मैं बीजेपी में शामिल होने को प्रेरित हुआ। जय श्रीराम कहने में कुछ भी गलत नहीं है। यह कोई नारा या राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए एक जीवनशैली है, यह हमारी संस्कृति और मूल्यों का द्योतक है।’’

साल 1987 में आए रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले गोविल ने कहा कि बीजेपी उन्हें देश के लिए कुछ करने का एक ‘मंच’प्रदान करेगी. 63 साल के गोविल हिंदी और भोजपुरी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button