adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीयलोकदल व्यापार प्रकोष्ठ ने शराब मुक्ति का लिया संकल्प

राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तुजा अली ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को फूल चढ़ाकर संकल्प लिया के उत्तर प्रदेश को शराब मुक्त करना है।

UP NEWS-महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तुजा अली ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को फूल चढ़ाकर संकल्प लिया के उत्तर प्रदेश को शराब मुक्त करना है।

श्री अग्रवाल ने कहा की महात्मा गांधी के आदर्शों को सही मायने में अगर आगे लेकर जाना है तो उत्तर प्रदेश में शराब बंद कर देनी चाहिए क्योंकि महात्मा गांधी ने हमेशा शराब का विरोध किया था व हमारा संविधान भी कहता है की मादक पदार्थ की बिक्री सरकार को नहीं करनी चाहिए। यह हमारे युवा पीढ़ी के लिए घातक है वह सरकार निरंतर रेवेन्यू के नाम पर इस तरीके के कारोबारों को बढ़ावा दे रही है जिससे युवा गुमराहा हो रहे हैं व अपना मार्ग खो रहे हैं।

श्री मुर्तुजा ने कहा कि हम निरंतर संघर्ष कर रहे हैं पर सरकार हमारी बातों को नहीं सुन रही और सरकार चाहती है कि युवा मदमस्त रहे ताकि वह अपने हक को ना मांग सके, किसी भी धर्म में शराब को जायज नहीं करार दिया गया है ऐसी स्थिति में भाजपा की सरकार बात तो संस्कारों की करती है पर उसका आचरण उसकी बातों के विपरीत है।

इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में शराबबंदी संघर्ष समिति व राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button