adevertisment Adevertiisment banner

अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर फिल्म बनायेंगे साजिद नाडियाडवाला!

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर रोमांटिक फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर के साथ एक रोमांटिक फिल्म साइन की है। कहा जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला काफी समय से कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला के पास आखिरकार वह सब्जेक्ट आ गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन फिट बैठते हैं और उन्होंने उनसे इस प्रोजेक्ट के लिए चर्चा की है। ‘कार्तिक आर्यन की इमेज एक चॉकलेटी बॉय की है, जिस कारण साजिद नाडियाडवाला एक रोमांटिक लवस्टोरी की तलाश में थे। साजिद के हाथ एक एपिक लव स्टोरी लग गई है और उन्होंने इसमें कार्तिक आर्यन को लेने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button