adevertisment Adevertiisment banner

गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी ने पीएन गर्ग की पत्नी नीलम को बनाया महापौर प्रत्याशी

लायक हुसैन/गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम की महापौर सीट पर समाजवादी पार्टी ने सपा नेता पीएन गर्ग की पत्नी नीलम गर्ग को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है, किसी भी राजनीतिक दल में सपा ही पहली पार्टी है, जिसने इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा की है, और यह भी देखने वाली बात होगी कि सपा ने जिताऊ और जनता के बीच जनाधार वाले नेता को इस बार गाजियाबाद से महापौर का प्रत्याशी बनाया है।

आपको बताते चलें कि एक लंबे अर्से से लगातार गरीब और मजलूमों के साथ हर तरह की मदद करने में सबसे बड़ा योगदान सपा नेता पी एन गर्ग का रहा है और यह कहने में जरा भी संकोच नहीं है कि वह इस बार सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को पछाड़ने का काम कर सकते हैं, जिसकी खास वजह यह है कि जिस व्यक्ति का जनता के बीच बेहतर जनाधार हो उसे हराने काम मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।

हिंदी दैनिक एक संदेश समाचार पत्र के गाजियाबाद से ब्यूरो चीफ लायक हुसैन से बात करते हुए सपा नेता पी एन गर्ग ने कहा कि सपा प्रमुख माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने जो उम्मीद जताई है उस पर शत-प्रतिशत मेहनत कर उनके हौसले को बरकरार रखने के लिए हम सब समाजवादी लोग पार्टी की घोषित प्रत्याशी नीलम गर्ग को जिताने का काम करेंगे, साथ ही हमारे सभी सम्मानित छोटे बड़े कार्यकत्र्ताओं का भरपूर सहयोग रहेगा, और इस बार सबसे अधिक पार्षद भी गाजियाबाद में सपा के होंगे। चूंकि यह जनता की जुबानी है और जनता इस बार गाजियाबाद का मेयर भी सपा का ही बनाने जा रही है।

पीएन गर्ग ने कहा कि सर्व समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है जिसका जीता जागता उदाहरण सभी के सामने है आने वाले समय में देखने को मिलेगा, उन्होंने कहा कि कोई किसी भी तरह से जाति धर्म के आधार पर वह चुनाव नहीं लड़ रहे बल्कि सर्व समाज को साथ लेकर उनका ध्येय शुरुआती दौर से ही रहा है जिसके लिए सभी उन्हें भलीभांति समझते और जानते हैं।

Related Articles

Back to top button