adevertisment Adevertiisment banner

शक्तिकांत दास की रिजर्व बैंक गवर्नर पद पर पुनर्नियुक्ति

नई दिल्ली। सरकार ने शक्तिकांत दास को अगले तीन वर्ष के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के पद पर पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री दास की इस पुन: नियुक्ति को कल रात अनुमोदित किया था जिसमें कहा गया है कि श्री दास की पुनर्नियुक्ति तीन वर्ष या अगले आदेश तक के लिए की जा रही है।

श्री दास का वर्तमान कार्यकाल 10 दिसंबर 2021 को समाप्त होने वाला था जिसे अब तीन वर्षाें के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले उन्होंने 12 दिसंबर 2018 को रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार संभाला था। वह रिजर्व बैंक के 25 वें गवर्नर नियुक्त किये गये थे। 64 वर्ष के श्री दास का जन्म ओड़िशा के भुवनेश्वर में 26 फरवरी 1957 को हुआ था।

श्री दास 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं। वह आर्थिक मामलों के सचिव और जी 20 में भारत के शेरपा भी रहे हैं। वह 15वें वित्त आयोग में सदस्य भी रहे थे। रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किये जाने पर उन्होंने जी 20 के भारत के शेरपा और वित्त आयोग के सदस्य पद को छोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button